प्रयोगशालाएँ – भौतिकी/रसायन विज्ञान/जीवविज्ञान
विद्यालय में विद्यार्थियों के व्यावहारिक एवं अनुभवात्मक अधिगम को बढ़ावा देने के लिए चार सुसज्जित विज्ञान प्रयोगशालाएँ हैं—भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान तथा जूनियर विज्ञान प्रयोगशाला, जो कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करती है।
प्रयोगशालाएँ आधुनिक एवं नवीनतम वैज्ञानिक उपकरणों, प्रयोगशाला सामग्री, स्मार्ट बोर्ड तथा इंटरैक्टिव पैनल से सुसज्जित हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों का प्रदर्शन देखने तथा स्वयं प्रयोग करके सीखने के अवसर प्राप्त होते हैं।
प्रयोगशालाएँ विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अवधारणाओं को समझने, प्रयोग एवं अवलोकन के माध्यम से सीखने, जिज्ञासा विकसित करने तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए एक प्रभावी वातावरण प्रदान करती हैं। यह सुविधाएँ हमारे विद्यार्थियों को विज्ञान की मूलभूत अवधारणाओं को व्यवहारिक रूप से समझने और भविष्य के उभरते वैज्ञानिकों के रूप में अपनी प्रतिभा विकसित करने में सहायता करती हैं।