बंद करना

    भवन एवं बाला पहल

    BaLA (Building as Learning Aid) एक अभिनव पहल है, जिसके अंतर्गत विद्यालय के भवन एवं परिसर को एक शैक्षिक संसाधन के रूप में विकसित किया जाता है। कक्षाओं, गलियारों, दीवारों, सीढ़ियों तथा अन्य उपयुक्त स्थानों पर विभिन्न विषयों से संबंधित शैक्षिक एवं रचनात्मक सामग्री प्रदर्शित की जाती है।

    BaLA पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को देखकर, पढ़कर, अनुभव करके और गतिविधियों के माध्यम से सीखने के अवसर प्राप्त होते हैं।