पीएम श्री (PM SHRI – PM Schools for Rising India) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य देश के चयनित विद्यालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की भावना के अनुरूप विकसित करना तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण, समावेशी, आनंददायक एवं अनुभवात्मक शिक्षा के आदर्श केंद्रों के रूप में स्थापित करना है।
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय एजीसीआर कॉलोनी विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके समग्र विकास, रचनात्मकता, नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं 21वीं सदी के कौशलों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
पीएम श्री पहल के अंतर्गत विद्यालय का प्रयास है कि विद्यालय परिसर एवं शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को विद्यार्थियों के लिए खोज, प्रयोग, नवाचार और आनंदपूर्ण अधिगम का केंद्र बनाया जाए।
विद्यालय का लक्ष्य प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी क्षमता एवं रुचि के अनुरूप अवसर प्रदान करते हुए उसे आत्मविश्वासी, रचनात्मक, जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक के रूप में विकसित करना है।